UP Board Result 2026 Kab Aayega Dekhe Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक चलने वाली है परीक्षा में 52 लाख से अधिक छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित होंगे और परीक्षा देने के बाद सर्च करते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा या यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की तिथि क्या है तो आपको पता होना चाहिए परीक्षा आयोजित होने के बाद बहुत तेजी से रिजल्ट घोषित किया जाता है।
यूपी बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली जाएगी उसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होगा अब बड़ी संख्या में टीचर्स बोर्ड परीक्षा की कॉपी को चेक करते हैं और अब तो कॉपी भी पहले की अपेक्षा सीसीटीवी और कैमरे की निगरानी में चेक होती है इसलिए जल्दी-जल्दी कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है और रिजल्ट जारी होता है।
UP Board Result 2026 Kab Aayega Dekhe Date: Overview
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट एजुकेशन |
| परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड परीक्षा |
| शैक्षणिक वर्ष | 2025-26 |
| कक्षा | 10वीं12वीं |
| परीक्षा तिथि | 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक |
| यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? | अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में संभावित |
| आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
यदि अगर आप भी 2026 में यूपी बोर्ड से कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा को दे रहे हैं तो आपके लिए रिजल्ट को लेकर आए खुशखबरी जैसा की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड अपने रिजल्ट को अप्रैल महीने में जारी करता है ऐसे में इस वर्ष रिजल्ट किस माह में आएगा आईए जानते हैं।
UP Board Result 2026 Kab Aayega Dekhe Date
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा 12 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बोर्ड द्वारा कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य एक महीना चलेगा उसके बाद टॉपर्स का वेरीफिकेशन होगा और फिर अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है पिछले वर्ष 24 अप्रैल 2025 को रिजल्ट जारी किया गया था।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की रिजल्ट को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपलोड किया जाएगा जिसको चेक करने के लिए रोल कोड एवं रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दिया जाता है परीक्षा होने के बाद अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें क्योंकि एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर से ही रिजल्ट चेक होगा।
UP Board Result 2026 Release Date
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देने के बाद सर्च करते हैं कि रिजल्ट रिलीज डेट क्या है तो जानकारी के लिए बता दे अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी होता है क्योंकि इसी समय में एग्जामिनर द्वारा बोर्ड कॉपी की चेकिंग कार्य भी पूरा कर लिया जाता है परीक्षा होने के एक से डेढ़ महीने बाद रिजल्ट जारी होता है हालांकि अभी बोर्ड द्वारा ऑफिशियल डेट को जारी नहीं किया गया है परंतु अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है।
UP Board Result 2026 Kaise Check Kre
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है सभी विद्यार्थी बताए गए निम्न तरीके से अपना रिजल्ट चेक करें-
- यूपी बोर्ड 2026 रिजल्ट 10वीं 12वीं चेक करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां पर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ओपन होगा।
- यहां से विद्यार्थी अपना 10 अंकों का रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- इस तरीके से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को चेक कर सकते हैं।